Advertisement

Lucknow News: लखनऊ में सफाई का सच! करोड़ों का टेंडर, लेकिन ज़मीन पर गंदगी का अंबार

Lucknow News: नवाबी शहर की चमक के पीछे क्या छिपा है एक बड़ा सच? करोड़ों रुपये का टेंडर लेने वाली सफाई कंपनी पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कागजों में सबकुछ चमकदार दिखता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और कहानी बयां कर रही है। शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर ऐसे जमा हैं, मानो सफाई व्यवस्था ने वहां से मुंह मोड़ लिया हो। बदबू, गंदगी और उड़ती धूल लोगों की सेहत पर खतरा बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी कभी-कभार ही नजर आते हैं, जबकि रिकॉर्ड में नियमित सफाई दर्शाई जा रही है।

पूरा मामला लखनऊ नगर निगम के ज़ोन 04 के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 12 टी-20 बिजली घर के पास का बताया जा रहा है। यहां सड़क किनारे लगा कूड़े का बड़ा ढेर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से क्षेत्र में नहीं आते और न ही कूड़ा समय पर उठाया जाता है।

लोगों का यह भी कहना है कि उच्च अधिकारी शायद ही कभी क्षेत्र का भ्रमण करते हैं। यदि वे मौके पर आकर स्थिति देखें, तो जमीनी हकीकत साफ नजर आ जाएगी। सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर हालात बिल्कुल अलग हैं। स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराई जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। उनका कहना है कि स्वच्छ शहर का सपना तभी साकार होगा, जब जिम्मेदार एजेंसियां ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और क्या लोगों को गंदगी से राहत मिल पाती है या नहीं।

readmore:LucknowNews:लखनऊ नगर निगम में सनसनीखेज मामला! अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, लोगों में मचा हड़कंप

https://youtu.be/de4AY5W09ws?si=iu60kZvDgTnjYddD

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *