Advertisement

Gonda News:BJP के पूर्व सांसद मंच पर अचानक गिर पड़े, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

बृजभूषण शरण सिंह मंच पर गिर पड़े, वीडियो वायरल

Gonda News:उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार (8 जनवरी) को नंदनी नगर में आयोजित राष्ट्रकथा कार्यक्रम के दौरान मंच पर गिर पड़े। घटना उस समय हुई जब वे मंच पर मौजूद थे और आसपास कई लोग बैठे और खड़े थे। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वे मुंह के बल गिर गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि वे तुरंत संभल गए और मुस्कुराते हुए खड़े हो गए। पास में मौजूद लोगों ने उन्हें सहारा भी दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर कई लोग उपस्थित हैं और नीचे भी बड़ी संख्या में दर्शक बैठे हुए हैं। जैसे ही बृजभूषण शरण सिंह गिरते हैं, पास खड़े लोग मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। कुछ ही सेकंड में वे मुस्कुराते हुए उठ जाते हैं, जिससे माहौल सामान्य हो जाता है।

राष्ट्रकथा कार्यक्रम और जन्मदिन

8 जनवरी को बृजभूषण शरण सिंह ने अपना 69वां जन्मदिन मनाया। इसी अवसर पर गोंडा जिले के नंदनी नगर में 8 दिवसीय राष्ट्रकथा महोत्सव का समापन हुआ। संत रितेश्वर महाराज को कथा के लिए आमंत्रित किया गया था। समापन कार्यक्रम और जन्मदिन की वजह से भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं।

खास तोहफा

अपने जन्मदिन के मौके पर बृजभूषण शरण सिंह को लंदन से आए एक मेहमान ने 2.5 करोड़ रुपये का चैंपियन घोड़ा गिफ्ट किया। इस घोड़े का नाम ‘अश्व जोहान्सबर्ग’ रखा गया और इसे विशेष फ्लाइट के जरिए भारत लाया गया।

Readmore:UP IPS Transfer News: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 20 सीनियर IPS अधिकारियों को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *