AmbedkarNagar: यूपी के अम्बेडकर नगर (AmbedkarNagar )में राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर हरिनाथ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का सफल आयोजन जिला अस्पताल अकबरपुर, अम्बेडकर नगर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में 50 से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने की नई पहल की।
कार्यक्रम के दौरान हरिनाथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष युवराज सिंह शानू ने युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज और राष्ट्र की असली ताकत है, और जब युवा समाजसेवा से जुड़ते हैं तो सकारात्मक बदलाव निश्चित होता है।
इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष आकाश सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह, अजय सिंह, समाजसेवी वरुण प्रताप सिंह (रूपक भैया), गिरीश वर्मा, कर्मवीर सिंह तथा विधिक सलाहकार ज्ञानचंद्र दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान करने वाले युवाओं में लिटिल सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन, किट्टू सिंह, मोहम्मद आरिफ, प्रशांत सिंह, अभय सिंह, विपिन सिंह, ऋतुराज सिंह, प्रवीण सिंह, राकेश सिंह, संतोष कुमार, दिलबाग अहमद, रत्नाकर सिंह, अतुल कुमार, ध्रुव कुमार, राम प्रसाद, सचिन गौड़, दिलीप भाई, संदीप सिंह, पंकज कुमार, वेद सिंह, मोहम्मद इब्राहिम, अभिषेक सिंह, सौरभ सिंह, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। साथ ही भावी ब्लॉक प्रमुख बाबू बहत्तर सिंह व अन्य युवा मंडल की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली।
संस्थान के अध्यक्ष युवराज सिंह शानू ने बताया कि हरिनाथ सेवा संस्थान केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य करेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब संस्थान द्वारा हर तीन महीने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है। यह रक्तदान शिविर न केवल एक सामाजिक कार्यक्रम रहा, बल्कि युवाओं के लिए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी बना।














Leave a Reply