LucknowNews: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक कैफे की आड़ में बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट और देह व्यापार का खुलासा हुआ। बुधवार को कई युवतियां थाने पहुंचीं और कैफे संचालक पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िताओं का कहना है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर फंसाया गया। इसके बाद उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और उन्हें जबरन स्पा सेंटर व सेक्स रैकेट में धकेला गया।
कैफे संचालक फरार
ब्राउन गर्ल कैफे का संचालक राहुल उर्फ मोहम्मद कमरू जमाल कैफे बंद कर फरार हो गया। इस बीच, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि कुछ लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था और उनका शारीरिक शोषण किया जा रहा था।
हुक्का बरामद, कैफे सील
सूचना मिली कि कैफे में अवैध हुक्का चल रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने रिसेप्शन के पास 8 हुक्के, 23 फ्लेवर पैकेट, 12 पाइप, 15 चिलम, कोयला, हीटर और फिल्टर पाइप बरामद किए। पुलिस ने तुरंत कैफे सील कर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।जांच में यह भी सामने आया कि कैफे के गेट पर स्वास्थ्य मंत्रालय का अनिवार्य चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था।
पीड़िताओं के आरोप
युवतियों का कहना है कि उन्हें नौकरी का लालच देकर फंसाया गया।उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनवाए गए। वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल और देह व्यापार में मजबूर किया गया। दिल्ली, अजमेर और लखनऊ के स्पा सेंटर में रखा गया। एक पीड़िता ने बताया:”राहुल मुझे अपने कमरे में बुलाता, बीयर पिलाता और नशे में वीडियो बनाता। फिर ब्लैकमेल करता।”गोमतीनगर इंस्पेक्टर बृजेश चंद तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पीड़िताओं के बयान लिए जा रहे हैं।जांच निष्पक्ष तरीके से जारी है। ब्राउन गर्ल कैफे लगभग 1 साल से चल रहा था देर रात तक लड़के-लड़कियां हुक्का पीते थे, और कैफे संचालक युवतियों को अपने जाल में फंसाता रहा। कैफे में बैठने वाली एक लड़की कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर बड़े सपने दिखाई थी। दूसरे शहर से आई लड़कियां उसके जाल में फंसकर महंगे महंगे शौक की आदी हो जाती थी। यह मामला सिर्फ एक कैफे का नहीं है, बल्कि कानून, सुरक्षा और प्रशासन की जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अभी जांच जारी है और आरोपी फरार है, लेकिन पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश अब अनिवार्य हो गया है।
Read more: Lucknow News: किसान नेता आलोक वर्मा ने योगी सरकार को घेरा ,बजट में बड़ा वादा, लेकिन योजना कहां?













Leave a Reply