LucknowNews:राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण शनिवार को किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ संयुक्त रूप से करेंगे।
इस अवसर पर शहर के झूलेलाल वाटिका में दोपहर 4:30 बजे से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान करीब 1519 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण को जनता को समर्पित किया जाएगा।
यह परियोजना राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसके तहत लगभग सात किलोमीटर लंबा पुल बनाया गया है, जिससे शहर के कई व्यस्त इलाकों में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर परहजरतगंजडालीगंज और निशातगंज जैसे क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव काफी कम होगा।
ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत आने वाले समय में तीसरे और चौथे चरण का भी शिलान्यास किया जाएगा। इन चरणों के पूरा होने के बाद यह कॉरिडोर शहर के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ते हुए आगे बढ़ेगा। योजना के अनुसार यह कॉरिडोर पिपराघाट से शुरू होकर किसान पथ तक जोड़ा जाएगा, जिससे शहर के बाहरी और आंतरिक क्षेत्रों के बीच यातायात और अधिक सुगम हो सकेगा।
इस परियोजना से राजधानी के लगभग 15 लाख से अधिक लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलने की संभावना है। रोजाना ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को जाम से काफी राहत मिलेगी। साथ ही शहर के विकास और यातायात प्रबंधन को भी नई दिशा मिलेगी।
प्रशासन का मानना है कि ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के विभिन्न चरणों के पूरा होने के बाद लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था आधुनिक और सुगम हो जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि ईंधन की खपत भी कम होगी, जिससे पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा।
Read more:LucknowNews: बढ़ती LPG की किल्लत के खिलाफ सपा का प्रदर्शन ,केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप












Leave a Reply