Lucknow News :लखनऊ में एक महिला ने अपने पति और बिल्डर दुर्गेश साहू पर घरेलू हिंसा (Domestic Violence Case)का गंभीर आरोप लगाते हुए गोमती नगर विस्तार (Gomti Nagar Vistar)थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी सुरभि का आरोप है कि दुर्गेश साहू शराब पीकर अक्सर उन्हें पीटता था और एक बार गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की थी।
NBW जारी, फिर भी पुलिस नहीं कर सकी बिल्डर दुर्गेश साहू की गिरफ्तारी
पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई FIR के आधार पर अदालत ने आरोपी के खिलाफ NBW (नॉन-बेलेबल वारंट) जारी किया है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
पीड़िता का कहना है कि महिला से जुड़े इतने गंभीर मामले में भी पुलिस की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।जानकारी के अनुसार, आरोपी दुर्गेश साहू सरयू अपार्टमेंट, गोमती नगर विस्तार में रहता है, जहाँ से उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। पीड़िता ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से सख़्त कार्रवाई की अपील की है।














Leave a Reply