Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में शराब ठेकों की वजह से आम नागरिकों की जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है। सेक्टर 05 और खरगापुर के मिला-जुला क्षेत्र में स्थित गौतम मार्केट के आसपास स्थिति सबसे गंभीर मानी जा रही है। यहां सड़क किनारे खुले में शराब पीते लोग आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं।
शराब के ठेकों के पास अक्सर जमावड़े लग जाते हैं और लोग नियमों की परवाह किए बिना खुलेआम जाम छलकाते हैं। इसका असर सड़क पर साफ देखा जा सकता है – लंबा जाम और भीड़भाड़ आम लोगों के लिए निकलना मुश्किल बना देती है। बच्चों, बुज़ुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थिति असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है।
स्थानीय नागरिकों ने कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग ‘कुंभकर्णी निद्रा’ में दिखाई देते हैं। प्रशासनिक लापरवाही के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, और शराब पीने वाले जमावड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे न केवल सड़क जाम की समस्या बढ़ती है बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ,बता दे कि शराब ठेकों की निगरानी और कड़ी कार्रवाई न होने से कानून और व्यवस्था कमजोर दिखाई देती है। स्थानीय लोग परेशान हैं और प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र में कोई बड़ी घटना घट सकती है।
सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा और कब पुलिस एवं आबकारी विभाग अपने दायित्व निभाएगा। नागरिकों में भारी रोष है और वे चाहते हैं कि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शराब ठेकों के आसपास सड़क सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
गोमतीनगर विस्तार और गौतम मार्केट के इस मामले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिना निगरानी और कार्रवाई के शराब ठेके आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। अब जिम्मेदार विभागों की ओर से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि सड़क पर सुरक्षित माहौल और कानून का राज कायम हो सके.














Leave a Reply