ShahjahanpurNews:परमार्थम् सेवा संस्था एवं खालसा हेल्थ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल, खिरनी बाग में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शाहजहांपुर नगर निगम की मेयर अर्चना वर्मा रहीं। संस्था अध्यक्ष डॉ. अभिषेक दीक्षित ने मेयर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मेयर अर्चना वर्मा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विजेताओं की सूची
महिला वर्ग
अंडर 49 किग्रा: रानी (प्रथम), प्रिया (द्वितीय)
50-60 किग्रा: प्राची पटेल (प्रथम), उन्नति (द्वितीय)
पुरुष वर्ग
मास्टर कैटेगरी: त्रिलोक सिंह (प्रथम), रजी अहमद (द्वितीय), राकेश शर्मा (तृतीय)
अंडर 52 किग्रा: आयुष (प्रथम), आदित्य (द्वितीय), कैफू अली (तृतीय)
जूनियर: हर्षित (प्रथम)
52-60 किग्रा: प्रिया राज वर्मा (प्रथम), फ्रैंक (द्वितीय), अंश (तृतीय)
60-70 किग्रा (सब जूनियर): दलजीत (प्रथम), मोहित रावल (द्वितीय)
70-80 किग्रा: अनमोल यादव (सब जूनियर प्रथम), धर्मवीर (जूनियर प्रथम)
80-90 किग्रा: यूसुफ खान (सीनियर प्रथम), विराट रस्तोगी (सब जूनियर प्रथम), अवनीत सिंह (द्वितीय)
90-100 किग्रा: प्रख्यात (सब जूनियर प्रथम)
100 किग्रा से ऊपर: युवराज (सब जूनियर प्रथम), अमेंद्र सिंह (द्वितीय)
इस प्रतियोगिता में विजेता बच्चों का चयन होने वाले एशियन स्ट्रांग मैन में चयन किया गया
इस कार्यक्रम में एमेच्योर पावर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एंड स्ट्रांग मैन के सचिव अर्जुन गुलाटी,इंटरनेशनल प्लेयर ताइकांडो पुनीत मनीषी, हरबिंदर सिंह, परमजीत सिंह मोहित तिवारी राष्ट्रीय खिलाड़ी कमलजीत सिंह राष्ट्रीय खिलाड़ी, संस्था उपाध्यक्ष काजल यादव,संस्था प्रदेश महासचिव अनिरुद्ध द्विवेदी, सचिव डॉ अजय वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष रजत सिंह,वीरपाल सिंह, शानवाज खान, अनुश्री मिश्रा, प्रियांशी सक्सेना, मोहिनी माथुर, अजय वर्मा, वारिश अली राष्ट्रीय खिलाड़ी, विशप मिश्रा एवं संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Readmore:BarabankiNews: गांव माती में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता














Leave a Reply