BIGG BOSS 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुँच चुका है और ऐसे में दर्शकों की दिलचस्पी पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। इसी बीच इस हफ्ते के वीकेंड के वार की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जहाँ सेट पर सितारों का तगड़ा जमावड़ा देखने को मिला।
इस बार वीकेंड के वार में कई बड़े सेलेब्स दिखाई दिए। सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित की मौजूदगी ने एपिसोड की शान बढ़ा दी। इसके अलावा रितेश देशमुख, माही विज, आशीष चंचलानी, पार्थ, सामंथा और कई अन्य सितारे अपनी आने वाली फिल्मों और शोज़ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर दिखाई दिए। इसी बीच खबर है कि पावर स्टार पवन सिंह भी इस हफ्ते शो का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।
सलमान खान की सख्ती—कंटेस्टेंट्स की क्लास
हर बार की तरह इस बार भी वीकेंड के वार में सलमान खान ने घरवालों को आईना दिखाया।इस हफ्ते जिन मुद्दों ने सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरीं, उनमें शामिल रहे वही सलमान ने फरहाना को फटकार लगाते हुए कहा कि वो जानबूझकर माहौल भड़काने की कोशिश करती हैं।स्टूल रखने और मालती को उकसाने वाली हरकत पर सलमान ने सख्त लहज़े में उन्हें चेतावनी दी। इंसान वाली शक्ल लेकर आया” वाली टिप्पणी पर भी सलमान ने उनसे इसका मतलब पूछा, जिस पर फरहाना निरुत्तर दिखीं और घर में सन्नाटा छा गया। और इसी बीच अशनूर और तान्या के बीच हुए झगड़े पर भी सलमान ने बात उठाई।तान्या का आरोप था कि अशनूर ने उन्हें जानबूझकर मारा, जबकि अशनूर ने इसे गलती कहा। सलमान ने अशनूर को कहा कि वे सच नहीं बता रहीं—जिससे माहौल गंभीर हो गया।
मालती चाहर को भी मिली फटकार
फरहाना-चाहर विवाद पर सलमान ने मालती के रिएक्शन की भी आलोचना की और कहा कि उन्हें भी अपनी हरकतों पर ध्यान देने की जरूरत है।जहाँ कई घरवालों को फटकार मिली, वहीं सलमान ने गौरव खन्ना के गेम की खुलकर सराहना की।सलमान ने कहा—“क्या खेला है गौरव! आखिरकार टीटीएफ और कैप्टन दोनों बन ही गए।” टिकट टू फिनाले टास्क में गौरव की स्ट्रेटजी और कप्तानी की तारीफ ने उन्हें इस हफ्ते का हाइलाइट बना दिया।
इस हफ्ते का वीकेंड के वार धमाकेदार होने वाला है—जहाँ एक तरफ सेलेब्स की मौजूदगी ने शो की चमक बढ़ाई, वहीं सलमान खान की सख्त क्लास ने घरवालों को हिला कर रख दिया है। फिनाले के करीब आते-आते बिग बॉस 19 का ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट अपने चरम पर है।
readmore: वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो क्या देश से होंगे बाहर ?










Leave a Reply