Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विराम खंड-5 में शहर को सुंदर बनाने के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। उद्यान विभाग और जल कल विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र के पार्क गंभीर बदहाली का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बावजूद अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विराम खंड-5 स्थित पंचवटी पार्क की हालत बेहद खराब है। यहां नियमित माली तक तैनात नहीं है। खानापूर्ति के लिए एक बुजुर्ग व्यक्ति को लगाया गया है, जो कभी-कभार ही दिखाई देते हैं। देखरेख के अभाव में पार्क का सौंदर्य पूरी तरह खत्म होता जा रहा है। राम भवन के सामने स्थित दोनों पार्कों में पानी की भारी समस्या है। जल कल विभाग की अनदेखी के कारण पौधे सूख रहे हैं और हरियाली खत्म होने की कगार पर है। जो माली आते भी हैं, वे कूड़ा इकट्ठा कर वहीं छोड़ देते हैं। कूड़ा उठाने के नाम पर ‘ट्रैक्टर नहीं है’ जैसे बहाने बनाकर जिम्मेदारी से बचा जा रहा है।
स्थानीय निवासियों की शिकायतों और पार्कों की बदहाली से साफ है कि ज़ोन-04 की कार्यशैली और नगर निगम की उदासीनता इन सार्वजनिक स्थलों के अस्तित्व को गंभीर खतरे में डाल रही है। अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो यह क्षेत्र लंबे समय तक हरा-भरा और साफ-सुथरा नहीं रह पाएगा, और स्थानीय लोगों का भरोसा नगर निगम पर टूट सकता है।यह स्थिति प्रशासन के लिए चेतावनी है कि सिर्फ दावे और योजनाओं से काम नहीं चलता, जमीन पर कार्रवाई जरूरी है।
readmore:Lucknow News : जानलेवा तार और लाखों की चोरी, पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान …!














Leave a Reply