Advertisement

UP IPS Transfer News: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 20 सीनियर IPS अधिकारियों को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां

यूपी पुलिस में 20 वरिष्ठ IPS अफसरों का ट्रांसफर

UP IPS Transfer News: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 20 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में एडीजी, आईजी, डीआईजी स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी, चुस्त एवं जवाबदेह बनाना बताया जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार राम कुमार को एडीजी लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजकुमार को एडीजी मानवाधिकार बनाया गया है। ज्योति नारायन को प्रयागराज जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है, जबकि संजीव गुप्ता अब एडीजी पुलिस मुख्यालय के पद पर कार्य करेंगे।

इसके अलावा प्रशांत कुमार को एडीजी प्रशासन और तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा, लखनऊ बनाया गया है। आशुतोष कुमार को एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड की अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिससे आगामी भर्तियों की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में भी बदलाव किए गए हैं। अपर्णा कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश मोदक को आईजी स्थापना उत्तर प्रदेश बनाया गया है। आर.के. भारद्वाज को आईजी रेलवे, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किरण एस. को आईजी लखनऊ परिक्षेत्र नियुक्त किया गया है, जबकि आनंद कुलकर्णी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन का आईजी बनाया गया है। अमित वर्मा को आईजी ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा), लखनऊ और अखिलेश कुमार निगम को आईजी सीआईडी, लखनऊ बनाया गया है।

रेलवे पुलिस व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। एन. कोलांची को आईजी रेलवे प्रयागराज नियुक्त किया गया है। राजीव मल्होत्रा को आईजी यूपीएसआईएफएस बनाया गया है।

डीआईजी स्तर पर रोहन पी. कनय को डीआईजी विशेष जांच, मो. इमरान को डीआईजी भवन एवं कल्याण तथा संतोष कुमार मिश्रा को डीआईजी पीटीएस जालौन नियुक्त किया गया है। वहीं विजय ढुल को अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाया गया है।

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक कदम को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। आने वाले समय में इन बदलावों का असर पुलिसिंग की कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता पर देखने को मिलेगा।

Readalso:UPNews:PDA पाठशाला या सियासत का मंच! सपा के बयान छेड़ा नया घमासान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *