Headlines

Lucknow News: UPSSSC JE भर्ती को लेकर पिकप भवन पर बड़ा प्रदर्शन, अभ्यर्थियों ने किया ऐसा ऐलान, मची खलबली!

UPSSSC JE भर्ती प्रदर्शन UPSSSC JE भर्ती प्रदर्शन

Lucknow News:: उत्तर प्रदेश में अवर अभियंता (JE) भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सैकड़ों UPSSSC JE अभ्यर्थियों ने लखनऊ स्थित पिकप भवन के बाहर धरना शुरू किया। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की तारीख घोषित की जाए।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता और DV की तारीख तय नहीं होती, वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे।

7 मार्च 2024 को जारी हुआ था भर्ती विज्ञापन
अभ्यर्थियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 08/2024 के तहत अवर अभियंता भर्ती का विज्ञापन 7 मार्च 2024 को जारी किया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) को लेकर स्पष्ट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी के कारण उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
मुख्यमंत्री जनदर्शन में भी उठा चुके हैं मुद्दा
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि वे भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग को मुख्यमंत्री जनदर्शन तक भी पहुंचा चुके हैं। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों और शासन स्तर पर भी अपनी मांग रखी गई है। अभ्यर्थियों के अनुसार, कई स्तरों पर मांग रखने के बावजूद अभी तक भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है।

DV की तारीख घोषित करने की मांग
पिकप भवन के बाहर धरना दे रहे अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की तारीख और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने नारेबाजी भी की। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं और उनकी मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

“मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे”
अभ्यर्थियों ने साफ कहा है कि जब तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट तारीख और आगे की कार्रवाई की जानकारी नहीं दी जाती, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *