Advertisement

Lucknow News: लखनऊ अग्निकांड में पहले दर्दनाक मौत, फिर मिली आर्थिक सहायता

लखनऊ अग्निकांड:

Lucknow News: लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद सरकार ने पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले दो मासूम बच्चों के परिजनों को शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता राशि योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दी गई।

गुरुवार को स्थानीय विधायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी है।

घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के लिए नजदीकी कम्युनिटी सेंटर में रहने और भोजन की व्यवस्था कराई। इसके अलावा नगर निगम की टीम द्वारा मौके पर भोजन पैकेट भी वितरित किए गए।

यह हादसा बुधवार शाम को विकास नगर सेक्टर-12 रिंग रोड के पास झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने से हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। हालांकि दमकल विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों की तत्परता से बड़ी जनहानि को टाल दिया गया।

राहत कार्य के दौरान लगभग 400 से अधिक कर्मियों की टीम मौके पर मौजूद रही, जिसमें दमकल विभाग, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस, नगर निगम कर्मचारी और नागरिक सुरक्षा दल शामिल थे। इनकी संयुक्त कार्रवाई से आसपास के 30 से अधिक घरों को खाली कराकर कई लोगों की जान बचाई गई।

सरकार द्वारा पीड़ितों को राहत पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मेडिकल सुविधा, भोजन, अस्थायी आवास सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 READMORE: Lucknow Fire Accident Update: झुग्गी बस्ती में आग का तांडव, सिलेंडर धमाकों से दहला लखनऊ

https://youtu.be/f0E1tWalaTM?si=AFoem9P9KynrdDgY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *