Advertisement

Mirzapur News : मिर्जापुर में रात का सफर बना खौफनाक मंजर, 11 की मौत; CM योगी और PM मोदी ने जताया शोक

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा

Mirzapur News : मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह दुर्घटना NH-135 पर ड्रमंडगंज घाटी क्षेत्र में हुई, जहां एक ट्रेलर और दो कारों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो वाहन ढलान से नीचे उतर रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रहे गिट्टी लदे वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई और उसमें सवार लोग बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सके।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस दर्दनाक हादसे पर योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।वहीं, नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताते हुए संवेदनाएं प्रकट की हैं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Readmore:LucknowNews: झाड़ू और मटकी लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी जताया अनोखा विरोध

https://youtu.be/hFPHBMfQFgk?si=cEOmq0TgB6Iq-sDL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *