Headlines

UP News: मेरठ की बेटी को कब मिलेगा न्याय? दर-दर भटकने को मजबूर परिवार

मेरठ में नाबालिग से दरिंदगी मेरठ में नाबालिग से दरिंदगी

UP News:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद भी आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वे लगातार भय और दबाव में जी रहे हैं।

पीड़िता की मां आशा पत्नी विनोद कुमार, निवासी जवाहर सिंह कॉलोनी, ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही कुछ दबंग युवकों—आपन भाटी, आपूस भाटी, शिवम समेत अन्य अज्ञात लोगों ने उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने मामले को दबाने के लिए बच्ची को गर्भपात की दवा भी खिलाई, जिससे उसकी हालत और अधिक खराब हो गई। डॉक्टरों द्वारा बच्ची की स्थिति को गंभीर बताया गया है और उसका इलाज जारी है।

मामले में अपराध संख्या 235/2026 के तहत संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होने की बात कही गई है। हालांकि, पीड़ित परिवार का कहना है कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं, जिससे परिवार दहशत में है।

न्याय न मिलने से आहत परिवार अब लखनऊ स्थित राज्य महिला आयोग पहुंचा है, जहां उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की है। इस पूरे मामले ने प्रदेश में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

⚠️ डिस्क्लेमर:
यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले की पुष्टि एवं जांच संबंधित पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *