Headlines

Barabanki News: बारिश में नंदन कला के रास्ते बने मुसीबत, ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नंदन कला में बदहाल रास्ते! नंदन कला में बदहाल रास्ते!

Barabanki News: यूपी के तहसील फतेहपुर(tehsilfatehpur) क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंदना कला (NandanKala)में जर्जर रास्ते एवं जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या समीर यादव ‘संदीप’ के नेतृत्व में सुनील नंद जी एडीओ (ISB)को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रास्ते लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। बारिश के दौरान रास्तों पर जलभराव हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रास्ते की मरम्मत एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की।

इस मौके पर अगम वर्मा, अंश वर्मा, शिवम वर्मा, प्रमोद यादव, मनीष यादव, गौरव वर्मा, अरविंद वर्मा, अनुपम वर्मा, राम अवतार गौतम, विक्रम गौतम, इसरार, इब्राहिम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि ग्राम पंचायत नंदन कला की जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *