Lucknow News : लखनऊ से सामने आई यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं है… यह एक ऐसा मंजर है, जिसे सुनकर रूह कांप उठे। एक परिवार अपनी 16 साल की बेटी को अंतिम विदाई दे रहा था… आंखों में आंसू थे, माहौल गमगीन था… तभी अचानक कुछ लोग आए और जलती चिता पर पाइप से पानी डाल दिया।
ये पूरा मामला राजधानी के चिनहट क्षेत्र स्थित बड़ा भरवारा क्रॉसिंग के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब अंतिम संस्कार के दौरान कथित तौर पर निर्माणाधीन मकान से जुड़े लोगों ने पाइप से पानी डालकर चिता की आग बुझा दी। इतना ही नहीं, आरोप है कि उन्होंने दबंगई दिखाते हुए कहा—“जो पावर लगानी हो, जाकर लगा लो।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नया श्मशान नहीं है, बल्कि पिछले करीब 300 वर्षों से यहां अंतिम संस्कार किए जाते रहे हैं। लेकिन अब तेजी से विकसित हो रही कॉलोनियों और निर्माण कार्यों के चलते इस पारंपरिक स्थल पर विवाद खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिल्डरों और बाहरी लोगों की वजह से उनके धार्मिक और पारंपरिक अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं, इस घटना ने पूरे इलाके में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।
फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।













Leave a Reply