Sitapur News : सीतापुर(sitapur )से बड़ी खबर सामने आई है। खंड विकास अधिकारी, महमूदाबाद ने ब्लैकलिस्ट की गई तीन फर्मों को करोड़ों रुपये का भुगतान किया है।जानकारी के अनुसार, जनता ट्रेडर्स, सुंदर लाल कंस्ट्रक्शन कंपनी और बाला जी इंटरप्राइजेज जैसी फर्में पहले ही बिना कार्य कराए ब्लैकलिस्ट की जा चुकी थीं। इसके बावजूद इन फर्मों को कुल 7 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
बताया जा रहा है कि 70 लाख रुपये निकालने के मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी ने कार्रवाई की थी। जांच के बाद इन फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया था। लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के खिलाफ खंड विकास अधिकारी ने इन फर्मों को भुगतान कर दिया। मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि डीसी मनरेगा ने इस भुगतान में मिलीभगत की थी। अब इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों द्वारा जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सीतापुर से आने वाली यह खबर विकास कार्यों में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की बड़ी तस्वीर सामने लाती है।














Leave a Reply