Barabanki News: बाराबंकी( Barabanki )जिले के रामनगर तहसील के मौराणिक महादेवा धाम में चल रहे महोत्सव में शनिवार रात बड़ा हंगामा देखने को मिला। जैसे ही भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह रात करीब 10 बजे मंच पर आईं, भीड़ अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई और माहौल काबू से बाहर होने लगा। महोत्सव समिति ने पंडाल में सैकड़ों कुर्सियाँ और ब्लॉक बनाकर व्यवस्था की थी, लेकिन भीड़ उम्मीद से कई गुना ज्यादा आ गई। लोग मंच के पास जाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। कई युवक पंडाल के खंभों और रेलिंग पर चढ़कर वीडियो बनाने लगे, जिससे सुरक्षा टीम की चिंता बढ़ गई।
इसी दौरान, अक्षरा सिंह मंच से उतरकर सीधे बैरिकेडिंग के पास आकर परफॉर्म करने लगीं। यह देखकर भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई। आगे बढ़ते लोगों की वजह से एक के बाद एक कुर्सियाँ टूटती चली गईं और पंडाल में सैकड़ों कुर्सियाँ चकनाचूर हो गईं।
पुलिस और सुरक्षाकर्मी बार-बार भीड़ को पीछे करने की कोशिश करते रहे, लेकिन लोग रुकने को तैयार नहीं थे। कुछ देर के लिए पंडाल में चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया।
भारी भीड़ पर काबू पाना हुआ मुश्किल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले समर सिंह के कार्यक्रम में भी कुर्सियाँ टूटी थीं, लेकिन इस बार भीड़ बहुत ज्यादा थी, इसलिए नुकसान भी ज्यादा हुआ। महोत्सव समिति का कहना है कि अगली बार सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में बदलाव किए जाएंगे ताकि ऐसी स्थिति फिर न हो।
read more : Barabanki News: विदाई से पहले गायब हुई दुल्हन, दूल्हे ने सुनाया दर्द














Leave a Reply