Nitish Kumar Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला का हिजाब खींचे जाने का मामला तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने देशभर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा पैदा कर दी है। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के विवादित बयान ने और आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने कहा, “नकाब (हिजाब) छू दिया तो इतना हो गया है, कहीं और छूते तब क्या हो जाता?” इस बयान के बाद महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों में ज़बरदस्त नाराज़गी देखने को मिली।
https://x.com/janmanchsmachar/status/2001962590029901871?s=20
लखनऊ के हजरतगंज चौराहा पर इस विवादित बयान के विरोध में सपा महिला सभा ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर उतरीं और कहा कि जिस समय द्रौपदी का चीर हरण हो रहा था, उसी समय भरी सभा में उनका उपहास उड़ाया गया, और आज भी महिलाओं के प्रति वही असम्मान देखने को मिल रहा है। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को इको गार्डन भेजकर मामला शांत कराया।उन्होने महिला आयोग को भी फटकार लगाई
इस पूरे विवाद पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कड़ा ऐतराज जताया। बाराबंकी जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि किसी भी महिला की गरिमा, धर्म या जाति पर अमर्यादित टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। अपर्णा यादव ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार का कृत्य और संजय निषाद का बयान दोनों ही निंदनीय हैं।
अपर्णा यादव ने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में पदस्थ लोगों को अपने शब्दों और व्यवहार की मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने मांग की कि नीतीश कुमार और संजय निषाद दोनों को तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उपाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में महिला आयोग सख्त रुख अपनाएगा।
इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे विवाद न केवल नेताओं की छवि प्रभावित करते हैं, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर भी गंभीर बहस शुरू कर देते हैं। जनता और सामाजिक संगठन इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
readmore: Barabanki News : शाहवपुर चौराहे की रात एक सस्पेंस और रहस्यमयी कहानी,जिसे पढ़कर आप हो जाओगे हैरान












Leave a Reply