Barabanki News: यूपी के बाराबंकी बड्डूपुर थाना क्षेत्र के लिलौली गांव निवासी रवि वर्मा (26) का शव बुधवार सुबह देवा कोतवाली के माती क्षेत्र में स्थित किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने शव को नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पैतृक गांव लिलौली ले जाया गया। गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के भाई दिलीप वर्मा ने बताया कि उनका भाई रवि अपने मामा के कहने पर माती क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बुधवार सुबह उसी कमरे में रवि का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, हालांकि उसके पैर जमीन को छू रहे थे। शव की स्थिति देखकर परिजनों को मामला संदिग्ध लगा। परिवार ने आशंका जताई कि रवि की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया हो। उनका कहना है कि जिस अवस्था में शव मिला है, उससे आत्महत्या की पुष्टि नहीं होती।
घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां-बाप और अन्य परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। वहीं, गांव में भी शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। बड्डूपुर कोतवाल मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और मामले की संदिग्ध परिस्थितियों के कारण चर्चा कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज और किराए के कमरे के अन्य सबूतों को इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है।
Readmore:LucknowNews: KGMU डॉक्टर रमीज मलिक 48 घंटे की रिमांड पर, पुलिस ने आठ घंटे में पूछे 50 सवाल














Leave a Reply