Advertisement

LucknowNews: धरने पर बैठे कोटेदारों ने योगी सरकार को दी चेतावनी -अगर मांगें नहीं मानी गईं तो….

कोटेदारों ने योगी सरकार को ललकारा!

LucknowNews: उत्तर प्रदेश में सरकारी राशन व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों ने मानदेय और कमीशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर एक बार फिर सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की है। उत्तर प्रदेश कोटेदार संघ के आह्वान पर बुधवार को राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए सैकड़ों कोटेदारों ने भाग लिया।

इस प्रदर्शन में गोरखपुर मंडल, रुद्रपुर मंडल, देवरिया जनपद और रुद्रपुर से बड़ी संख्या में कोटेदार पहुंचे। धरने का नेतृत्व कोटेदार वेलफेयर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह और जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि ने किया। उनके साथ मनीष गुप्ता, सभा शंकर पांडे, मुरली कनौजिया सहित कई अन्य पदाधिकारी और कोटेदार मौजूद रहे।

धरना प्रदर्शन के दौरान कोटेदारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी प्रमुख मांगों को सामने रखा। कोटेदारों का कहना है कि मौजूदा समय में मिलने वाला मानदेय और कमीशन बेहद कम है, जबकि उन पर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। राशन वितरण, ई-पॉस मशीन संचालन, उपभोक्ताओं की शिकायतें और सरकारी नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी पूरी तरह कोटेदारों पर है, लेकिन इसके मुकाबले उन्हें उचित पारिश्रमिक नहीं मिल रहा।उन्होने ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हम लोगो की मांगे पूरी नहीं हुई तो 2027 में बदलाव कर देंगे

कोटेदारों ने बताया कि कमीशन बढ़ाने की मांग वे लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। कई बार ज्ञापन देने और बातचीत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी के चलते मजबूर होकर उन्हें राजधानी में धरना प्रदर्शन करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कोटेदारों ने सरकार से मांग की कि मानदेय और कमीशन में बढ़ोतरी कर उन्हें आर्थिक राहत दी जाए, ताकि वे बिना दबाव के अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

धरना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन कोटेदारों के तेवर साफ संकेत दे रहे थे कि अगर उनकी आवाज नहीं सुनी गई, तो यह आंदोलन आगे और बड़ा रूप ले सकता है।

Readmore: BarabankiNews: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में नकाबपोश चोरों ने चुराई लाखों की चांदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *