Advertisement

Lucknow News: लखनऊ में ‘ड्रॉप आउट’ फिल्म का प्रमोशनल इवेंट, गैंगवार इंस्टीट्यूट में दिखा युवाओं का उत्साह

लखनऊ में ‘ड्रॉप आउट’ फिल्म का प्रमोशनल इवेंट

Lucknow News: आगामी हिंदी फीचर फिल्म “ड्रॉप आउट” के प्रचार-प्रसार के तहत लखनऊ स्थित गैंगवार इंस्टीट्यूट में एक विशेष प्रमोशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कई आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का माहौल बेहद ऊर्जावान और प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म “ड्रॉप आउट” के ट्रेलर, गीतों और कुछ विशेष दृश्यों का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित दर्शकों ने फिल्म की कहानी, विषयवस्तु और प्रस्तुति की सराहना की। कई विद्यार्थियों ने इसे युवाओं से जुड़ी एक वास्तविक और प्रेरणादायक कहानी बताया, जो शिक्षा, करियर के दबाव और जीवन के अहम फैसलों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाती है।

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि फिल्म की शूटिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गैंगवार इंस्टीट्यूट परिसर में ही किया गया है। जानकारी के अनुसार, फिल्म की टीम ने यहां दो दिनों तक शूटिंग की थी। इस कारण संस्थान के छात्रों और प्रबंधन के लिए यह आयोजन और भी खास बन गया। फिल्म के कई दृश्य इसी परिसर में फिल्माए गए हैं, जिससे छात्रों में फिल्म को लेकर विशेष उत्सुकता देखने को मिली। फिल्म “ड्रॉप आउट” के निर्माता उमाशंकर यादव हैं, जबकि इसका निर्देशन ओंकार पेठकर ने किया है। फिल्म में तनुष्का शर्मा और उदय सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी आज के युवाओं के संघर्ष, उनके सपनों और समाज के दबावों के बीच लिए जाने वाले कठिन निर्णयों पर आधारित है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और फिल्म की सफलता की कामना की। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण संवाद और जलपान के साथ हुआ।

गौरतलब है कि “ड्रॉप आउट” 29 मई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और इसे एक प्रेरणादायक सिनेमा के रूप में देखा जा रहा है।

Readmore: Lucknow University Protest : ड्रेस कोड बना सिरदर्द, छात्रों का हाई वोल्टेज ड्रामा, सरकार को दी बड़ी चेतावनी

https://youtu.be/h0Sg9e690s0?si=FrCInNU7bo6GHNKD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *