Advertisement

Lucknow News: तकरोही में झुका विद्युत खंभा बना खतरा, बड़े हादसे का इंतजार कर रहा विभाग?

तकरोही झुका विद्युत खंभा लखनऊ

Lucknow News: राजधानी के गोमतीनगर ज़ोन अंतर्गत शिवपुरी चिनहट पावर हाउस क्षेत्र के तकरोही (कमता) में बिजली विभाग की एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां एस.एम.आर. एकेडमी रोड पर स्थित एक मुख्य विद्युत खंभा खतरनाक तरीके से झुक चुका है और कभी भी गिर सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह खंभा लंबे समय से इसी स्थिति में है, लेकिन अब तक विभाग ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

मौके की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि खंभा एक ओर बुरी तरह झुक गया है। उस पर फैले बिजली और इंटरनेट के तारों का भारी-भरकम जाल उसके असंतुलन को और बढ़ा रहा है। खंभे पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण इसके गिरने का खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा है। अगर यह खंभा अचानक गिरता है तो बड़ी जनहानि हो सकती है।

यह मार्ग स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों के लिए मुख्य रास्ता है। पास में एस.डब्ल्यू. मोंटेसरी स्कूल और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी स्थित हैं, जिससे यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यह झुका हुआ खंभा हर गुजरने वाले के लिए खतरे की घंटी बन चुका है। हल्की हवा या बारिश के दौरान भी इसके गिरने का खतरा और बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार करता नजर आ रहा है।

यदि समय रहते इस जर्जर और झुके हुए खंभे को ठीक नहीं किया गया या बदला नहीं गया, तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। स्थानीय लोगों ने गोमतीनगर ज़ोन और शिवपुरी चिनहट पावर हाउस के अधिकारियों से मांग की है कि वे इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लें और जल्द से जल्द इस खंभे को ठीक कराएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

readmore: Lucknow News: लखनऊ में ‘ड्रॉप आउट’ फिल्म का प्रमोशनल इवेंट, गैंगवार इंस्टीट्यूट में दिखा युवाओं का उत्साह

https://youtu.be/NufcK9ZqOeE?si=P0rQavFawVdlh3f2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *