Barabanki News: बाराबंकी में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा के एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में दिए गए उनके भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम बाराबंकी के होटल रॉयल रिलाइट में आयोजित किया गया था, जिसमें कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद थीं। इस दौरान भाजपा सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे. मंच से संबोधित करते हुए मंत्री सतीश शर्मा ने अपने भाषण में ऐतिहासिक संदर्भ का उल्लेख करते हुए एक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने “रावण” शब्द का इस्तेमाल किया और उसका संदर्भ सम्राट अकबर से जोड़ दिया।
उनके इस बयान का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षत्रिय समाज के कई लोगों में नाराज़गी देखने को मिली। समाज के लोगों का कहना है कि महाराणा प्रताप और अकबर जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है और इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
इस पूरे मामले के बाद राजनीतिक हलकों में भी बयानबाजी और चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग इसे मंच से हुई “जुबान फिसलने” की घटना बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ मान रहे हैं। हालांकि, इस मामले पर अब तक मंत्री सतीश शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक सफाई या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।फिलहाल यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
READMORE: Lucknow News: लखनऊ में पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई














Leave a Reply